शनिवार, जुलाई 18, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

बारिश से उत्तर भारत में तबाही: कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से हालात खराब

सितम्बर 5, 2025
in Breaking News, देश National News
A A
बारिश से उत्तर भारत में तबाही: कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से हालात खराब
Share on FacebookShare on Twitter

National News: उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों में तबाही मचा दी है। दिल्ली-NCR, कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई जगहों पर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

Table of Contents

Toggle
  • दिल्ली-NCR में यमुना का जलस्तर खतरे के पार
  • हरियाणा: स्कूल बंद, सोसाइटीज़ में पानी भराव
  • राजस्थान: अजमेर में बोराज झील की दीवार ढही, 1000 घरों में घुसा पानी
  • पंजाब: अब तक 43 मौतें, 3.55 लाख लोग प्रभावित
  • कश्मीर: लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, स्कूल-कॉलेज 6 सितंबर तक बंद
  • रामबन में बादल फटा, 283 घर क्षतिग्रस्त
  • मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह:

दिल्ली-NCR में यमुना का जलस्तर खतरे के पार

राजधानी दिल्ली और नोएडा में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नोएडा के सेक्टर-135 और सेक्टर-151 में जलभराव से सड़कों पर 3-4 फीट तक पानी भर गया है। कई कॉलोनियों में लोगों के घर डूब गए हैं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

read more- झारखंड वालों सावधान! अगले 5 दिन तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

हरियाणा: स्कूल बंद, सोसाइटीज़ में पानी भराव

हरियाणा के पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर जिलों में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम की “सिग्नेचर ग्लोबल सलोरा सोसाइटी” में पानी भर जाने से महिलाएं और बच्चे घरों में फंसे रहे। फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में भी कुछ स्कूल एहतियातन बंद किए गए हैं।

राजस्थान: अजमेर में बोराज झील की दीवार ढही, 1000 घरों में घुसा पानी

गुरुवार रात अजमेर में भारी बारिश के बाद बोराज झील की दीवार ढह गई। तेज बहाव से करीब 1000 घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों ने छतों पर चढ़कर जान बचाई। दर्जनों गाड़ियां बह गईं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा।

read more- बोकारो में ‘करोड़पति क्लर्क’ राजेश कुमार पांडेय का ट्रांसफर, 51 लाख रुपये कैश मामले में जांच तेज़

पंजाब: अब तक 43 मौतें, 3.55 लाख लोग प्रभावित

पंजाब में बाढ़ के कारण 43 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 23 जिलों के 1,655 गांवों में हालात गंभीर हैं। करीब 1.71 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अगले 5 दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

कश्मीर: लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, स्कूल-कॉलेज 6 सितंबर तक बंद

गुरुवार को हुई मूसलधार बारिश और लैंडस्लाइड के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे सहित कई सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा। घाटी का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से कट गया है। झेलम नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है। स्कूल और कॉलेज 6 सितंबर तक बंद कर दिए गए हैं।

read more- Teachers’ Day Special: शिक्षक दिवस पर जानिए उन गुरुओं के बारे में जिन्होंने देश की दिशा बदली

रामबन में बादल फटा, 283 घर क्षतिग्रस्त

जम्मू के रामबन जिले के द्रुबला गांव में 29 अगस्त को बादल फटने से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बन गई। अब तक 283 घरों को नुकसान पहुंचा है और 950 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी और सलाह:

  • जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें
  • मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें
  • ज़रूरी न हो तो यात्रा टालें

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Who is the woman who remained on a hunger strike for 16 years? Discover the astonishing story of Irom Chanu Sharmila.
देश National News

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

जुलाई 18, 2026
रांची में पहुंची डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी, 26 जुलाई से शुरू होगा फुटबॉल का महामुकाबला
Breaking News

रांची में पहुंची डूरंड कप 2026 की ट्रॉफी, 26 जुलाई से शुरू होगा फुटबॉल का महामुकाबला

जुलाई 18, 2026
Was Sonam Wangchuk forcibly taken to the hospital? Find out the full story and what the law and Constitution say.
देश National News

Khabar Mantra Explainer: क्या Sonam Wangchuk को जबरन अस्पताल ले जाया गया? जानिए पूरा मामला, कानून और संविधान क्या कहते हैं

जुलाई 18, 2026
Next Post
सरायकेला में कोहिनूर पावर प्लांट पर ₹241.9 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, अब CBI करेगी जांच

सरायकेला में कोहिनूर पावर प्लांट पर ₹241.9 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, अब CBI करेगी जांच

झारखंड लोक सेवा आयोग (jpsc)

JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का Final Cut Off Marks जारी, देखें पूरी लिस्ट

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला-लोकतंत्र की आवाज़ दबाई जा रही है

जुलाई 18, 2026

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा कल, पाकुड़ में बने 15 सेंटर

मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से बदली कोडरमा की महिलाओं की किस्मत, किसी ने खोली दुकान तो किसी ने शुरू किया साबुन का कारोबार

पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आश्वस्त, पाकुड़ को जल्द मिलेगा बड़ा पैकेज

कौन हैं वो महिला जो 16 साल तक रहीं भूख हड़ताल पर? जानिए Irom Chanu Sharmila की हैरान कर देने वाली कहानी

Crime News: सांप से डसवाकर पति की हत्या, पत्नी का शादीशुदा वैन चालक से था अफेयर

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra