Dhanbad: राजगंज के डालूडीह हाईवे पर शुक्रवार अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर चालक की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि कंटेनर चालक ट्रक में बुरी तरह फंस गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
कैसे हुआ हादसा?
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, कंटेनर (बरेली से कोलकाता जा रहा था) ने आगे खड़े एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक ट्रक में फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से तुरंत धनबाद अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृत चालक की पहचान
मृतक चालक की पहचान शिवा के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलने पर उसका भाई रवि सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल पहुंचा। वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
हादसे का कारण
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीछे से आ रही एक अन्य वाहन ने कंटेनर को धक्का मारा, जिसके चलते यह टक्कर हुई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
परिजनों में मातम
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक चालक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।













