झारखंड में Rajya Sabha चुनाव को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से बैद्यनाथ राम और एनडीए समर्थित उम्मीदवार निर्मल कुमार नथवानी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन पत्रों के साथ जमा किए गए प्रस्तावकों की सूची से भी राजनीतिक समीकरणों की झलक साफ दिखाई दे रही है।
बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक कौन-कौन?
JMM उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के नामांकन पत्र में सत्ता पक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों ने प्रस्तावक की भूमिका निभाई है। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हैं।
पहले सेट के प्रस्तावक
- बसंत सोरेन (दुमका)
- हफीजुल हसन (मधुपुर)
- सुदिव्य कुमार सोनू (गिरिडीह)
- उमाकांत रजक (चंदनकियारी)
- धनंजय सोरेन (बोरियो)
- योगेंद्र प्रसाद (गोमिया)
- मथुरा प्रसाद महतो (टुंडी)
- कल्पना सोरेन (शिकारिपाड़ा)
- सुदेश कुमार महतो (सिल्ली)
- मनोज कुमार यादव (बरकट्ठा)
दूसरे सेट के प्रस्तावक
- हेमंत सोरेन (बरहेट)
- स्टीफन मरांडी (महेशपुर)
- मथुरा प्रसाद महतो (टुंडी)
- उदय शंकर सिंह (सरायकेला)
- लोइस मरांडी (जामा)
- सबिता महतो (इचागढ़)
- समीर कुमार मोहंती (बहरागोड़ा)
- अनंत प्रताप देव (भवनाथपुर)
- जिगा सुसारन होरो (सिसई)
- संजीव सरदार (पोटका)
निर्मल कुमार नथवानी के प्रस्तावक कौन-कौन?
एनडीए समर्थित उम्मीदवार निर्मल कुमार नथवानी के नामांकन पत्र में भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।
पहले सेट के प्रस्तावक
- बाबूलाल मरांडी (धनवार)
- नवीन जायसवाल (हटिया)
- लंबोदर महतो (गोमिया)
- शत्रुघ्न महतो (बगोदर)
- शशिभूषण मेहता (पांकी)
- मंजू देवी (जामुआ)
- रागिनी सिंह (झरिया)
- पूर्णिमा नीरज सिंह (जमशेदपुर पूर्व)
- कुणाल षाड़ंगी (बहरागोड़ा)
- बालमुकुंद सहाय (बरही)
दूसरे सेट के प्रस्तावक
- भानु प्रताप शाही (भवनाथपुर)
- नीरा यादव (कोडरमा)
- नवीन कुमार जायसवाल (हटिया)
- अमित कुमार यादव (गोड्डा)
- सीपी सिंह (रांची)
- बिरंची नारायण (बोकारो)
- राज सिन्हा (धनबाद)
- निर्मल महतो (मांझी/मांडू)
- प्रकाश राम (लातेहार)
- आलोक कुमार चौरसिया (डाल्टनगंज)
Rajya Sabha चुनाव के लिए उम्मीदवार प्रणव झा के नामांकन पत्र से उनके प्रस्तावकों की सूची सामने आ गई है। नामांकन में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और महागठबंधन के कई वरिष्ठ विधायकों ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।
पहले सेट में कल्पना मुर्मू सोरेन, संजय प्रसाद यादव, सुरेश पासवान, मंगल कालिंदी, दीपक बिरुआ, निर्मल पूर्ति, भूषण तिर्की, सुदिव्य कुमार उरांव, नरेश प्रसाद सिंह और अरूप चटर्जी प्रस्तावक बने हैं।
वहीं दूसरे सेट में प्रदीप यादव, रमेश्वर उरांव, राधाकृष्ण किशोर, दीपाली पांडेय सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, सुरेश कुमार बैठा, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप और कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने नामांकन का समर्थन किया है।
प्रस्तावकों की सूची से स्पष्ट है कि प्रणव झा को महागठबंधन के विभिन्न दलों के विधायकों का समर्थन प्राप्त है। खास बात यह है कि सूची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का नाम प्रस्तावक के रूप में दर्ज है। कांग्रेस, झामुमो और सहयोगी दलों के कई प्रमुख नेताओं के हस्ताक्षर नामांकन पत्र में दिखाई देते हैं।
Rajya Sabha चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान सामने आई यह सूची राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे महागठबंधन की एकजुटता का संदेश देने की कोशिश दिखाई देती है।
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ अब सभी की नजरें मतदान और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, लेकिन प्रस्तावकों की सूची ने यह जरूर स्पष्ट कर दिया है कि दोनों खेमों ने अपने-अपने विधायकों को पूरी तरह एकजुट रखने की कोशिश की है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








