Ranchi: आगामी ईद अल-अज़हा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा ने की। बैठक में राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। वहीं कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पुलिस मुख्यालय सभागार में मौजूद रहे।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक में पिछले वर्षों में बकरीद या अन्य सांप्रदायिक घटनाओं से जुड़े मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमें संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रखना, इसके अलावे धार्मिक स्थलों के आसपास CCTV, वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी रखना, सोशल मीडिया पर विशेष नजर, अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई, डीजे और साउंड सिस्टम से भड़काऊ गानों पर रोक, प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर निगरानी, शांति समिति की बैठक और संयुक्त नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था, दंगारोधी उपकरण, वाहन और वॉटर कैनन की उपलब्धता
Read More: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, राजस्व और GST बढ़ाने को लेकर दिए सख्त निर्देश
सभी जिलों को दिया गया खास निर्देश
डीजीपी तदाशा मिश्र ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश दिया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखें और जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पहले सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों का तुरंत सत्यापन कर कार्रवाई करने, हॉटस्पॉट इलाकों की पहचान कर निगरानी बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।







