Ranchi News: रांची के हरमू विद्यानगर इलाके में करम चौक की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक गंभीर सड़क दुर्घटना में तीन साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा बड़े पुल के पास हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और स्थानीय लोगों ने दुर्घटना स्थल के पास सड़क को जाम कर दिया। प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रशासन और ट्रैफिक विभाग से इस हादसे को लेकर प्रतिक्रिया मांगी जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।













