Ranchi Breaking: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी गेट के समीप सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अपराधी ने शमशेर नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पप्पू होटल के पास हुई इस घटना में शमशेर को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल शमशेर, अंजुमन इस्लामिया नूरिया महापंचायत के अध्यक्ष हाजी सऊद आलम का पुत्र है।
घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









