Ranchi News: राजधानी रांची के खादगढ़ा स्थित सबसे बड़े सरकारी बस स्टैंड में 1 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे खड़ी बसों में आग लगने से 6 बसें जल गई थीं। मामले की जांच के दौरान 2 फरवरी को बस टर्मिनल के सामने खड़ी सीटी बस (JH01AF-6969) में भी आग लगाने की कोशिश हुई, जिसे समय रहते बुझा दिया गया।
एक आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
Ranchi News: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पाया कि एक व्यक्ति हाथ में कपड़ा लेकर बस में प्रवेश करता है और उसके निकलते ही आग लग जाती है। पहले दिन की घटना में भी वही व्यक्ति आग लगने से पांच मिनट पहले बस के पास देखा गया। लोअर बाजार थाना में दर्ज मामले में पुलिस ने अर्जुन भोक्त (32), निवासी पिपरा टोला, थाना सिकिदरी, जिला रांची को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से माचिस का डब्बा और लाइटर बरामद हुए हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति कूड़ा चूमने का काम करता था, फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि कही किसी व्यक्ति के द्वारा इसे उकसाया गया है या नहीं।
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।









