रांची | चतरा: राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली रेड बर्ड की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान रांची से शाम करीब 7 बजे उड़ा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका संपर्क रडार से टूट गया। इसके बाद खोज अभियान शुरू किया गया।
बाद में खबर सामने आई कि चतरा जिले के खासियतु इलाके में एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई है। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर सभी शव पड़े हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से मृतकों की पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
विमान में सवार थे 7 लोग
मिली जानकारी के अनुसार एयर एंबुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें शामिल हैं:
- 1 मरीज
- 1 डॉक्टर
- 1 पैरामेडिक
- 2 अटेंडेंट (मरीज के परिजन)
- 1 मुख्य पायलट (PIC)
- 1 को-पायलट
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। रांची एयरपोर्ट से भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
जांच के आदेश
हादसे के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि खराब मौसम या तकनीकी खराबी की वजह से यह दुर्घटना हुई हो सकती है। संबंधित एजेंसियों द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








