Ranchi Breaking News: राजधानी रांची के कोतवाली थाना के पास बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। थाना के पीछे स्थित पुरानी पानी की टंकी अचानक गिर गई, जिसके मलबे में मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई गई थी।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, एक अन्य मजदूर के अभी भी मलबे के अंदर दबे होने की आशंका है। उसे बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
मलबे में फंसे दूसरे मजदूर की तलाश
टंकी गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
मलबा हटाने के दौरान एक मजदूर का शव बरामद किया गया है। दूसरे मजदूर के मलबे के अंदर दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू टीम सावधानी से मलबा हटाने में जुटी है।
मौके पर कोतवाली डीएसपी, थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुटी हुई है।
पानी की टंकी गिरने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
पुरानी पानी की टंकी अचानक क्यों गिरी, इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। प्राथमिकता मलबे में फंसे दूसरे मजदूर को सुरक्षित बाहर निकालने की है। इसके बाद हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









