Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ 19 वर्षीय युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले का रांची पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Read More: Ranchi Crime: रांची में युवती के साथ दरिंदगी, नदी किनारे बंधक बनाकर 7 युवकों ने की हैवानियत
SIT का गठन और ताबड़तोड़ छापेमारी
रविवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खलारी डीएसपी आरएन चौधरी ने मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मांडर थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी।
घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी और ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम ने शनिवार रात मांडर, चान्हो और बुढ़मू के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाकर सभी आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम (Mandar Case Accused List)
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करगे निवासी शामिल हैं। इनके नाम हैं:
-
आयुष उरांव (22 वर्ष)
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report -
पापड़ उर्फ प्रकाश मुंडा (19 वर्ष)
-
रामलुस कुजूर (23 वर्ष)
-
रंजीत उरांव (24 वर्ष)
-
उमेश भगत (23 वर्ष)
-
दीपक उरांव (19 वर्ष)
-
राम उरांव (19 वर्ष)
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषणExclusive -
विकास उरांव (23 वर्ष)
मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की उम्र मात्र 15 वर्ष (नाबालिग) होने के कारण कानूनन उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
मेडिकल जांच और आगे की कार्रवाई
डीएसपी आरएन चौधरी ने बताया कि रविवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सभी कानूनी औपचारिकताओं और कोविड जांच को पूरा करने के बाद गिरफ्तार किए गए सभी 9 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले से जुड़े सभी वैज्ञानिक और आवश्यक साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
Ranchi: पुलिस टीम में रहे शामिल
इस त्वरित और सफल छापेमारी अभियान में खलारी डीएसपी आरएन चौधरी के साथ इंस्पेक्टर जेपी राणा, मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली, चान्हो थाना प्रभारी टिंकु रजक, ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार, बुढ़मू थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा, पुअनि रंजीत किशोर तथा सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।
ये भी देखें: CCTV में आखिरी बार दिखी, फिर बंद हो गए सभी कैमरे… आखिर कहां है मासूम Aditi Pandey?
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।









