Ranchi Municipal Election 2026: झारखंड में नगरपालिका चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव को लेकर रांची नगर निगम में नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। चुनाव को लेकर आज रांची समाहरणालय एवं बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में बनाये गये निर्वाची पदाधिकारियों के कक्ष से अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये।
Ranchi Municipal Election 2026: मेयर पद के लिए 5 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र
राँची नगर निगम के महापौर पद के लिए आज 5 नए दावेदारों ने पर्चे खरीदे जिनमें रमा खलखो, विनोद कुमार बड़ाइक, तनुत तुलियो तिग्गा, बीरू तिर्की और देवी दयाल मुंडा ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। अब तक कुल 11 संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी जता चुके हैं।
वार्ड पार्षदों के लिए भी उत्साह कम नहीं है। सभी 53 वार्डों के लिए 111 नामांकन पत्र बिके। दिलचस्प बात यह रही कि जहाँ एक ओर फॉर्म खरीदने की होड़ रही, वहीं वार्ड-2 से सरिता देवी और वार्ड-37 से राहुल कुमार ने अपना नामांकन दाखिल कर औपचारिक शुरुआत भी कर दी।
बुण्डू में भी अध्यक्ष पद के लिए 4 और पार्षद के लिए 13 फॉर्म बिके। नामांकन की यह हलचल बता रही है कि आने वाले दिनों में चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।
सभी 53 वार्डों में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री निम्न प्रकार है:-
वार्ड 1 – 00
वार्ड 2 – 02
वार्ड 3 – 01
वार्ड 4 – 05
वार्ड 5 – 02
वार्ड 6 – 02
वार्ड 7 – 03
वार्ड 8 – 03
वार्ड 9 – 05
वार्ड 10 – 00
वार्ड 11 – 02
वार्ड 12 – 03
वार्ड 13 – 05
वार्ड 14 – 01
वार्ड 15 – 03
वार्ड 16 – 02
वार्ड 17 – 01
वार्ड 18 – 03
वार्ड 19 – 03
वार्ड 20 – 01
वार्ड 21 – 03
वार्ड 22 – 02
वार्ड 23 – 00
वार्ड 24 – 01
वार्ड 25 – 03
वार्ड 26 – 02
वार्ड 27 – 01
वार्ड 28 – 03
वार्ड 29 – 03
वार्ड 30 – 01
वार्ड 31 – 01
वार्ड 32 – 06
वार्ड 33 – 02
वार्ड 34 – 11
वार्ड 35 – 01
वार्ड 36 – 00
वार्ड 37 – 00
वार्ड 38 – 02
वार्ड 39 – 04
वार्ड 40 – 02
वार्ड 41 – 01
वार्ड 42 – 00
वार्ड 43 – 00
वार्ड 44 – 00
वार्ड 45 – 00
वार्ड 46 – 00
वार्ड 47 – 00
वार्ड 48 – 02
वार्ड 49 – 02
वार्ड 50 – 05
वार्ड 51 – 00
वार्ड 52 – 02
वार्ड 53 – 04
Ranchi Municipal Election 2026: बुण्डू नगर पंचायत में 4 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र
अध्यक्ष पद के लिए 04 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। रितेश कुमार पातर, घासीराम उरांव, राजेश उरांव एवं कृष्ण मुण्डा ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे, नामांकन अब तक शून्य है।
वार्ड 1 – 02
वार्ड 2 – 00
वार्ड 3 – 03
वार्ड 4 – 01
वार्ड 5 – 02
वार्ड 6 – 02
वार्ड 7 – 01
वार्ड 8 – 00
वार्ड 9 – 00
वार्ड 10 – 00
वार्ड 11 – 01
वार्ड 12 – 01
वार्ड 13 – 00

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









