Ranchi News: रांची रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Read More- Palamu News: बाजार से लौट रहे थे घर, रास्ते में मिली मौत-दर्दनाक सड़क हादसे में बुझ गए दो चिराग
Ranchi News: रेलवे भवन में तोड़फोड़ की सूचना के बाद हरकत में आई टीम
यह कार्रवाई RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर किया गया है। दरअसल, 16 मार्च को PRS कार्यालय के पास स्थित एक रेलवे भवन में तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। इसके बाद RPF ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक विशेष टीम का गठन किया।
Read More- Ranchi News: रांची में गैस की कालाबाजारी पर एक्शन मोड में डीसी-गैस एजेंसियों को दिये ये अहम निर्देश
जांच के दौरान 17 मार्च को टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उत्तर रेलवे कॉलोनी के एक खाली क्वार्टर में छापा मारा गया। यहां पांच लोग रेलवे के इलेक्ट्रिक केबल काटते हुए पकड़े गए। पुलिस ने पांचो को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके से करीब 42 मीटर केबल, दो हेक्सा ब्लेड और एक पेपर कटर बरामद हुआ।
Read More- Big Breaking: असम और केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की लिस्ट जारी, इन नेताओं का कटा टिकट
Ranchi News: पहले भी रेलवे परिसरों को निशाना बना चुके हैं अपराधी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी पंप हाउस और अन्य रेलवे परिसरों को निशाना बना चुके हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान साहिल कच्छप, कृष्णा मुंडा, अनुज टोप्पो और लव मुंडा के रूप में हुई है।
RPF ने सभी के खिलाफ रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।












