Wednesday, May 20, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Ranchi News: चतरा में बन रहा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा संकटमोचन धाम, रांची में रथ यात्रा का मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत

April 16, 2026
in झारखंड, रांची
A A
Ranchi News: चतरा में बन रहा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा संकटमोचन धाम, रांची में रथ यात्रा का मुस्लिम समुदाय ने किया स्वागत
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया प्रखंड के पिरी में पूर्वी भारत के सबसे बड़े ‘उदधिक्रमण संकटमोचन हनुमान धाम’ का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। करीब 8 एकड़ क्षेत्र में आकार ले रहे इस भव्य धाम में विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों के साथ 108 फीट ऊंची हनुमान जी की विराट प्रतिमा स्थापित की जानी है। इसी धाम के प्रचार-प्रसार और श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को राजधानी रांची में ‘संकटमोचन रथ यात्रा’ निकाली गई।

रथ यात्रा सुबह 7.30 बजे अरगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई और कडरू, चुटिया होते हुए हिनू चौक स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। इस शोभायात्रा में शहर के कई डॉक्टर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षाविद और व्यवसायी भी शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान कडरू स्थित हज हाउस के पास सांप्रदायिक सौहार्द्र का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को माला पहनाकर, चुनरी और अंगवस्त्र भेंट कर तथा अल्पाहार की व्यवस्था कर आपसी भाईचारे और एकता का सशक्त संदेश दिया गया।

Ranchi News: 108 फीट ऊंची हनुमान की प्रतिमा स्थापित होगी

इसके बाद रथ कडरू हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। कडरू से रथ चुटिया स्थित राम मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां समिति की ओर से पानी, ठंडे पेय, फल और मिठाइयों से स्वागत किया गया। दिनभर चली इस यात्रा का समापन महावीर मंडल न्यास में हुआ, जहां रथ में शामिल श्रद्धालुओं का लस्सी और फल से सत्कार किया गया।

निर्माणाधीन संकटमोचन धाम को एक समग्र आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परिसर के रूप में विकसित किया जा रहा है। लगभग 8 एकड़ क्षेत्र में फैल रहे इस धाम में एक एकड़ क्षेत्र में अशोक वाटिका विकसित की जा रही है, जहां 108 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित होगी।

इसके साथ ही 20 हजार वर्ग फीट के विशाल प्लेटफॉर्म पर राम दरबार, शिव परिवार और संकटमोचन हनुमान मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। परिसर में दशरथ कुंड, सीता रसोई, महर्षि वशिष्ठ आश्रम, महर्षि विश्वामित्र आश्रम और माता शबरी आश्रम जैसे पौराणिक स्थलों की स्थापना की जा रही है, जबकि 20 हजार वर्ग फीट का महर्षि वाल्मीकि सभागार भी बनाया जा रहा है। इसके अलावा यहां सनातन साहित्य के लिए एक विशाल पुस्तकालय भी प्रस्तावित है।

रथ यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं द्वारा संकल्पित मिट्टी और अक्षत एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें धाम की नींव में स्थापित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इससे पूरे राज्य के लोगों की आस्था इस निर्माण से सीधे जुड़ सकेगी और यह धाम भविष्य में धार्मिक पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

Related Posts

BJP demands fair investigation in Rajiv Ranjan Mishra case, Aditya Sahu meets family members
झारखंड

राजीव रंजन मिश्रा मामले में BJP की निष्पक्ष जांच की मांग, आदित्य साहू ने परिजनों से की मुलाकात

May 19, 2026
Kalpana Soren saw the 'Lijjat Papad Model' in Mumbai and was impressed by the self-reliance of women.
झारखंड

मुंबई में Kalpana Soren ने देखा ‘लिज्जत पापड़ मॉडल’, महिलाओं की आत्मनिर्भरता से हुईं प्रभावित

May 19, 2026
Why is Congress uneasy about SIR? BJP President Aditya Sahu said, "It's an attempt to protect fake voters."
झारखंड

SIR पर कांग्रेस की बेचैनी क्यों? भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- फर्जी वोटरों को बचाने की कोशिश

May 19, 2026
Next Post
Vehicle checking drive in Ranchi: 153 vehicles checked, 24 fined ₹7.64 lakh

Ranchi में वाहन चेकिंग अभियान: 153 वाहनों की जांच, 24 पर ₹7.64 लाख जुर्माना

Youtube Shorts से परेशान हैं- आ गया 'Zero Minute' फीचर, एक क्लिक में गायब हो जाएंगी सारी रील्स

Youtube Shorts से परेशान हैं- आ गया 'Zero Minute' फीचर, एक क्लिक में गायब हो जाएंगी सारी रील्स

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: नगर आयुक्त के नाम पर फर्जी WhatsApp नंबर से मैसेज, रांची नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

Ranchi News: नगर आयुक्त के नाम पर फर्जी WhatsApp नंबर से मैसेज, रांची नगर निगम ने जारी किया अलर्ट

May 19, 2026

राजीव रंजन मिश्रा मामले में BJP की निष्पक्ष जांच की मांग, आदित्य साहू ने परिजनों से की मुलाकात

मुंबई में Kalpana Soren ने देखा ‘लिज्जत पापड़ मॉडल’, महिलाओं की आत्मनिर्भरता से हुईं प्रभावित

Ranchi News: मानसून से पहले Ranchi Nagar Nigam का एक्शन मोड, शहरभर में चला मेगा सफाई अभियान

IND vs AFG 2026: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, बुमराह-जडेजा को आराम

SIR पर कांग्रेस की बेचैनी क्यों? भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- फर्जी वोटरों को बचाने की कोशिश

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra