रविवार, सितम्बर 13, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ranchi News: झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम दिशा-निर्देश

अप्रैल 29, 2026
in रांची Ranchi, झारखंड Jharkhand News
A A
Ranchi News: General body meeting of Jharkhand Science, Technology and Innovation Council concluded

Ranchi News: General body meeting of Jharkhand Science, Technology and Innovation Council concluded

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शोध एवं नवाचार को सुदृढ़ बनाने तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में नवाचार आधारित वातावरण विकसित करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान राज्य के समग्र विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में व्यवसाय के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR
  • Dhanbad: कतरास में बड़ा हादसा! अवैध खनन की सुरंग धंसी, दो की मौत; कई फंसे
  • JSSC नियुक्ति घोटाला: CID जांच पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, बोले- ‘बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश’

Toggle
  • Ranchi News: राज्य में नहीं है संसाधन की कोई कमी
  • अधिकारियों को सीएम ने दिया निर्देश
  • साइंस सिटी बच्चों तक न रहे आकर्षण का केंद्र
  • बच्चों के भ्रमण पर हो पहल

Read More: झारखंड के 42,000 सहायक अध्यापकों की नौकरी बचाने का सरकार ने दिया बड़ा आश्वासन मंत्री स्तरीय बैठक में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय!

Ranchi News: राज्य में नहीं है संसाधन की कोई कमी

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड में प्रतिभा, संसाधन एवं संभावनाओं की कोई कमी नहीं है; आवश्यकता केवल इन क्षमताओं को सही दिशा, उपयुक्त मंच एवं संस्थागत सहयोग प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं तकनीकी संस्थानों को नवाचार से जोड़ते हुए भविष्य उन्मुख शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में परिषद के माध्यम से राज्य में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रसार, अनुसंधान को प्रोत्साहन, नवाचार संस्कृति के विस्तार तथा शैक्षणिक संस्थानों, शोध संस्थाओं एवं अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। यह भी उल्लेख किया गया कि विज्ञान एवं तकनीक आधारित पहल राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करेंगी तथा झारखंड को ज्ञान-आधारित विकास की दिशा में अग्रसर करेंगी।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

 

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

अधिकारियों को सीएम ने दिया निर्देश

उक्त बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परिषद की गतिविधियों को परिणामोन्मुख बनाया जाए तथा राज्य के उच्च एवं तकनीकी संस्थानों में शोध, स्टार्टअप, इनोवेशन एवं प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान एवं नवाचार को समाज एवं शासन की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना समय की मांग है। मुख्यमंत्री ने मोबाइल साइंस एग्जिबिशन बस के संचालन पर भी विचार-विमर्श करते हुए निर्देश दिया कि इसका परिचालन राज्य के सभी 24 जिलों में सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग, विशेषकर विद्यार्थी, इसका लाभ उठा सकें।

साइंस सिटी बच्चों तक न रहे आकर्षण का केंद्र

उन्होंने कहा कि विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। झारखंड में विज्ञान जागरूकता के लिए मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी जैसी गतिविधियाँ पहले भी उपयोगी साबित हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक के साथ-साथ मैकेनिकल नवाचारों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि कृषि कार्य अधिक सुलभ, आधुनिक और उत्पादक बन सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि साइंस सिटी केवल बच्चों के आकर्षण का केंद्र न रहे, बल्कि हर आयु वर्ग के लोग वहां पहुंचें, उसे देखें और उससे प्रेरित हों।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

बच्चों के भ्रमण पर हो पहल

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन साइंस केंद्र एवं तारामंडलों की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि इन संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण, आकर्षक और जनोपयोगी स्वरूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को देश के विभिन्न शहरों में स्थित साइंस सिटी एवं तारामंडलों का भ्रमण कराने के लिए विशेष पहल की जाए, ताकि उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा और नवाचार के प्रति रुचि विकसित हो। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शोध एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

image
Aditya

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

कोडरमा में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, रांची-पटना मार्ग जाम
कोडरमा Koderma

कोडरमा में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, रांची-पटना मार्ग जाम

सितम्बर 13, 2026
गोल्फ ग्राउंड में मेले के विरोध में उतरे खिलाड़ी, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन
धनबाद Dhanbad

गोल्फ ग्राउंड में मेले के विरोध में उतरे खिलाड़ी, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

सितम्बर 13, 2026
रांची में व्यवसाय और फ्लैट के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR
रांची Ranchi

रांची में व्यवसाय के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR

सितम्बर 13, 2026
Next Post
रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा

रांची के विकास पर CM हेमन्त सोरेन सख्त, बोले—पर्यावरण से समझौता नहीं, स्मार्ट सिटी और पर्यटन योजनाओं की समीक्षा

झारखंड का मौसम: 17 जिलों में आंधी के साथ बारिश का हाई अलर्ट, जाने किस दिन मिलेगी राहत

झारखंड का मौसम: 17 जिलों में आंधी के साथ बारिश का हाई अलर्ट, जाने किस दिन मिलेगी राहत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

कोडरमा में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, रांची-पटना मार्ग जाम

कोडरमा में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, रांची-पटना मार्ग जाम

सितम्बर 13, 2026

गोल्फ ग्राउंड में मेले के विरोध में उतरे खिलाड़ी, विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन

रांची में व्यवसाय के नाम पर 80.60 लाख धोखाधड़ी, छह लोगों पर FIR

गावां में जंगली बिरनी का आतंक-15 दिनों में तीन मौतें, 150 से अधिक घायल

Dhanbad: कतरास में बड़ा हादसा! अवैध खनन की सुरंग धंसी, दो की मौत; कई फंसे

JSSC नियुक्ति घोटाला: CID जांच पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, बोले- ‘बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश’

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra