झारखंड का मौसम: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राज्य में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसम अस्थिर हो गया है। 30 अप्रैल को कई जिलों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
झारखंड का मौसम: 4 मई तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 4 मई तक राज्य में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। खासतौर पर रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर समेत कई जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात का खतरा है।
Read More- चिंताजनक: लाखों खर्च के बाद भी यूपीएससी परीक्षा में झारखंड के छात्र पीछे क्यों? चौंकाने वाले वजह
पिछले 24 घंटे में गर्मी का असर भी जारी रहा है। कई जिलों में तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सरायकेला सबसे गर्म इलाका रहा, जहां पारा 41.8 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
Read More- इंस्टाग्राम चलाने से मना करने पर युवती ने जहर खाकर दे दी जान








