Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को बललने की एक बड़ी मुहिम में जुट गए हैं। सीएम ने झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही आला अधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिये।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने रिम्स-2 (RIMS-2) बिल्डिंग परियोजना की प्रगति एवं संरचनात्मक पहलुओं का अवलोकन किया। प्रोजेक्ट के ओवरव्यू को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा भवन की संरचना को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक एवं मरीज-हितैषी बनाने के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को दिये कई अहम निर्देश
मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों के चिकित्सकों से ऑनलाइन संवाद स्थापित कर आईसीयू में उपचाररत मरीजों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपकरणों एवं चिकित्सकीय प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उपचार व्यवस्था को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित “मिनी सचिवालय” (Proposed Redevelopment of Project Building – Mini Secretariat) परियोजना की भी समीक्षा की। इस दौरान भवन की मुख्य संरचना, उपयोगिता एवं कार्यक्षमता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने परियोजना को आधुनिक प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने हेतु आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने तथा आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया। उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं भवन निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









