Ranchi News: रांची के चुटिया मेन रोड इलाके में सोमवार देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। रात करीब एक बजे नशे की हालत में एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शामिल कार का नंबर JH-01FB-5790 (WagonR) बताया जा रहा है।
Ranchi पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को किया जब्त
टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर नींद से जाग गए। जब तक लोग घटनास्थल पर पहुंचे, कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो चुका था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया।
Read more- कोहरे में लिपटा झारखंड, ठंड से बेहाल लोग
कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार
पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उनकी कार दुकान के सामने शेड में खड़ी थी। देर रात तेज आवाज सुनकर जब बाहर निकले तो देखा कि एक दूसरी कार ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक नशे में था और भीड़ जुटते देख मौके से भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
Read more- Aravalli पर सुप्रीम कोर्ट की नई परिभाषा से बवाल, जानिए विवाद की जड़ क्या है?












