Ranchi News: राजधानी रांची में कुछ दिनों पहले रिम्स की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आऩे के बाद झारखंड की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। इसी बीच विधायक सरयू राय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
Read More- Ranchi Crime: रांची में ‘धूम’ स्टाइल में चोरी-ज्वेलरी शॉप की छत काटकर लाखों उड़ा ले गए चोर
उन्होंने कहा कि रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि जन्मदिन मनाने के बहाना से डेंटल छात्रा के साथ व्यभिचार करने वालों और इसकी साज़िश रचने वालों को कड़ी सज़ा दिलवाएंगे। कल इस मुद्दे पर उनके साथ मेरी बात हुई, परंतु मेरा मानना है कि इतना ही पर्याप्त नहीं है।
Ranchi News: संगठित गिरोह लड़कियों को लेता है झांसे में
इस मामले में पुलिस की भूमिका एक छात्रा के साथ व्यभिचार करने वालों को सजा दिलाने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। इस मामले में पुलिस को जांच के क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए।
Read More- US Iran War: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही ठप! ईरान ने अमेरिका को दे डाली ये खुली धमकी
मुझे विश्वसनीय सूचना मिली है कि रांची के जिस शैक्षणिक क्षेत्र में यह नृशंस घटना घटी है उस क्षेत्र में ऐसे कारनामे को अंजाम देने वाला एक संगठित गिरोह काम कर रहा है जो छात्राओं को विविध प्रकार से फंसाता है और एक बार कोई लड़की फंस जाती है तो उसे चारा बनाकर यह गिरोह अन्य लड़कियों को फांसता है।
Ranchi News: जालसाज़ गिरोह के चक्कर में फंस रही है छात्राएं
इस मामले में ओली विश्वकर्मा नामक जो लड़की ने जन्मदिन मनाने के बहाने पीड़िता को घटनास्थल पर ले गई थी वह भी इसी प्रकार इस जालसाज़ गिरोह के चक्कर में फंसी थी और अब इस गिरोह के लिए काम कर रही है। ऐसी लड़कियों की बड़ी संख्या है जो इस गिरोह का शिकार बन चुकी हैं।
Read More- Women Reservation Bill: परिसीमन पर विवाद! महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हंगामा
यह गिरोह फोटो लेकर एवं वीडियो बनाकर लड़कियों को भयाक्रांत करता है। लोक लाज के डर से सहमी हुई लड़कियां, जिनमें ज़्यादातर छात्राएं होती हैं, अपना मुँह बंद कर लेती हैं और यही इस गिरोह की सबसे बड़ी ताक़त है। अद्यतन मामले में पीड़िता छात्रा ने इस जघन्य दुष्कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया, बहादुरी के साथ प्रतिकार किया। नतीजा है कि दुष्कर्मी पुलिस के चंगुल में गिरफ़्तार हो गए हैं।
Ranchi News: गिरोह का पर्दाफाश करे पुलिस या सीबीआई जांच हो
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक इन दुष्कर्मियों को कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं पर इतना ही काफी नहीं है। न्याय का तक़ाज़ा है कि पुलिस इस गिरोह का पर्दाफाश करे, गिरोह के सरगना पर हाथ डाले। इस मामले को एक पीड़िता तक सीमित नहीं रखे। अब तक जितनी लड़कियां इस गिरोह का शिकार हो चुकी हैं उन सबको न्याय दिलाए।
Read More- Palamu News: पलामू में काल बनी रफ्तार-ऑटो-बाइक की भयंकर टक्कर, बीमा एजेंट समेत 2 की मौत
संभव है इस लक्ष्य के अनुरूप होने वाली पुलिसिया जांच में किसी राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रकारी समूह के चेहरे पर से पर्दा उठे और इस क्रम में सफ़ेदपोशों का दबाव पुलिस जांच पर पड़े। इसके मद्देनज़र सरकार गहन जांच के लिए या तो एसआईटी गठित करे या जांच को सीबीआई के हवाले कर दे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








