Ranchi Crime: पहले दुकान की छत और उस पर लगी जाली को तोड़ा गया, जिसके बाद दुकान में रखे गए कीमती गहनों पर हाथ साफ किया गया। यहां तक की पहचान छुपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी ले जाया गया।
Read More- Jharkhand News: DNA टेस्ट खोलेगा मौत का राज! पुष्प कुमारी मामले में हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
राजधानी रांची के कांके रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप में बिल्कुल फिल्मी अंदाज में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान से लगभग 15 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
Ranchi Crime: रात के अंधेरे में शटर काटकर अंदर घुसे चोर
आपको बता दे कि यह घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। लेकिन गुरुवार की सुबह दुकान के मालिक को मामले की जानकारी मिली। जानकारी देते हुए दुकान के संचालक संजय प्रसाद रोज ने बताया कि आज यानी गुरुवार की सुबह अपना दैनिक कार्य कर वह सुबह 11 बजे अपने दुकान पहुंचे।
Read More- US Iran War: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही ठप! ईरान ने अमेरिका को दे डाली ये खुली धमकी
दुकान बाहर से बिल्कुल ठीक थक नजर आ रहा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने शटर ऊपर किया तो देखा कि दुकान के डिस्प्ले में रखे चांदी और सोने के गहने गायब थे। दुकान के ऊपर की छत और लोहे की जाली कटी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी गोंदा थाना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी।
Ranchi Crime: एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी
इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने दुकान के अंदर और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की और कई अहम साक्ष्य जुटाए। हालांकि अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। क्यों कि आरोपी अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी भी लेकर फरार हो चुके है। हालांकि पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
Read More- Women Reservation Bill: परिसीमन पर विवाद! महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में हंगामा
इधर दुकानदार के मुताबिक ज्यादातर गहने तिजोरी में सुरक्षित थे। जिस वजह से चोर ने केवल और केवल डिसप्ले में रहे हुए गहने पर अपना हाथ साफ किया। दुकान संचालक के मुताबिक चोरों ने तिजोरी खोलने की भी प्रयास की, लेकिन वो खोलने में असफल रहे, जिस से भरी नुकसान होते होते रह गया। हालांकि चोरी हुए गहनों का हिसाब लगाया जा रहा है, संजय प्रसाद रोज के मुताबिक करीब 15 लाख से अधिक के गहने दुकान से चोरी किए गए है।
Ranchi Crime: राजधानी में अपराधियों का तांडव
बताते चलें कि रांची में रात के अंधेरे में पेट्रोल पंप में अपराधियों की नजर थी। लगातार अपराधी पेट्रोल पंप को निशाना बना रहे थे। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि, सारे युवा है। जो मुख्य रूप से नशे की लत में और ज्यादा पैसे कमाने की वजह से इस तरीके की घटन को अंजाम दे रहे थे।
Read More- Palamu News: पलामू में काल बनी रफ्तार-ऑटो-बाइक की भयंकर टक्कर, बीमा एजेंट समेत 2 की मौत
पुलिस ने उनके पास से काफी संख्या में हथिया भी बरामद किया था और भी साफ पता चला था कि, इसके पीछे इन आरोपियों का पूरा एक गिरोह है। जो मुख्य रूप से इसी प्रकार की लूट की घटना को अंजाम देते है। ऐसे में कही न कही कांके से सामने आई इस लूट के मामले में इसी गैंग से जुड़े सदस्यों का हाथ हो सकता है। जो नशे करने और पैसे के लिए इस तरह की घटना को अंजाम देते है। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए, क्या कुछ खुलासा करती है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









