Ranchi News: पूरे झारखंड में भीषण गर्मी का कहर है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के भी पार जा चुका है। इसी बीच रांची जिला प्रशासन ने अहम फैसला लेते हुए राजधानी के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया है। यह बदलाव रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के आदेश पर किया गया है। इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Read More- Google की सबसे बड़ी सफाई, 17 लाख से अधिक एडवरटाइजर अकाउंट्स सस्पेंड-जानिए वजह
Ranchi News: 21 अप्रैल से लागू होगा नया समय
यह आदेश जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी (Private) स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। नए आदेश के अनुसार:-
-
वर्ग KG से कक्षा 8 तक: सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।
-
वर्ग 9 से कक्षा 12 तक: सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पढ़ाई होगी।
Ranchi News: बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम-हाजी मतलूब इमाम
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भले ही बच्चों की छुट्टी जल्दी हो जाएगी, लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षक और कर्मचारी दोपहर 1:00 बजे तक स्कूल में रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निपटारा करेंगे।
Read More- Koderma News: कोडरमा में हाथियों का तांडव-युवक को पटककर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत
सरकार के इस फैसले का व्यापक स्वागत हो रहा है। कांग्रेस नेता और झारखंड राब्ता हज कमेटी के हाजी मतलूब इमाम ने ट्वीट कर इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी कदम बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय छोटे बच्चों को लू के प्रकोप से बचाने में मील का पत्थर साबित होगा।


I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









