Ranchi News: बुढ़मू थाना क्षेत्र के चकमे पंचायत भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पंचायत भवन में रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, एक बड़ा कुर्सी सहित करीब 25 फाइबर कुर्सियाँ चोरी कर लीं।
Read more- Jharkhand Weather: साइक्लोन दितवाह का असर झारखंड में, इस दिन से शीतलहर का अलर्ट जारी
जांच में जुटी पुलिस
सुबह घटना की जानकारी होते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं चकमे पंचायत के मुखिया रामवृत मुंडा ने इस संबंध में बुढ़मू थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।












