Ranchi: राष्ट्रपति के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है और हरमू रोड सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों की मदद से एरियल मैपिंग की जा रही है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक की सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरीय सुरक्षा घेरों में बांटा गया है। एयरपोर्ट, बिरसा चौक, हरमू रोड और राजभवन से जुड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस व सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है।
ऊंची इमारतों पर विशेष निगरानी
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने हरमू रोड व आसपास की ऊंची इमारतों पर रखे ईंट-पत्थरों को हटाने के निर्देश दिए हैं। इन इमारतों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
ड्रोन सर्विलांस से बढ़ाई गई सतर्कता
ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी से हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं ताकि राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक या आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









