KhabarMantra: राजधानी रांची में अब असामाजिक तत्वों और अड्डाबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू हो गया है. सोमवार देर रात पुलिस ने विभिन्न इलाकों में व्यापक गश्त की. डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस बल सड़कों पर उतरा और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की.
देर रात पुलिस की गश्त और छापेमारी
सोमवार की आधी रात करीब एक बजे, जब शहर गहरी नींद में था, रांची पुलिस ठक-ठक की आवाज के साथ सड़कों पर गश्त कर रही थी. कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई. मेन रोड से लेकर गली-कूचों तक पैदल मार्च किया गया ताकि किसी भी तरह की अड्डाबाजी या गुंडई को रोका जा सके.
Read More: कटहल मोड़ पे हुआ एक बड़ा सड़क हादसा: 5 घायल, एक ही हालत गंभीर
पुलिस प्रशासन की सख्ती और आम जनता से अपील
डीआईजी एवं रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने निर्देश दिया कि शहर में अड्डाबाजी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. असामाजिक तत्वों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कहीं अड्डाबाजी या गुंडई हो रही हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8987790664 जारी किया गया है.
यह कार्रवाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है और पुलिस प्रशासन इसे पूरी सख्ती से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है.
Read More: पेसा कानून लागू करने से क्यों डर रही हेमंत सरकार? रघुवर का सरकार पर आरोप












