पंडरा के कई इलाकों में पानी ही पानी
पंडरा के शांति नगर और आनंद नगर में बारिश के बाद स्थिति काफी खराब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों को घरों से निकलने और जरूरी काम के लिए बाहर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं करबला टैंक रोड इलाके में भी बारिश का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ है।स्वर्णरेखा नदी उफान पर, बढ़ी चिंता
लगातार बारिश के बीच स्वर्णरेखा नदी भी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार बारिश जारी रहने की स्थिति में निचले इलाकों में जलजमाव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्कूल जाने वाले बच्चों और वाहन चालकों को सावधानी की जरूरत सबसे ज्यादा चिंता उन सड़कों को लेकर है जहां जलजमाव के कारण सड़क और नाली का अंतर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे स्थानों से गुजरना पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को जलजमाव वाले रास्तों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चालकों को भी पानी की गहराई का अंदाजा लगाए बिना तेज गति से वाहन चलाने से बचना चाहिए।पिछले साल के हादसों ने बढ़ाई चिंता
बारिश के मौसम में Ranchi में जलजमाव की समस्या नई नहीं है। पिछले साल भी भारी बारिश के दौरान कई इलाकों में ऐसी ही स्थिति बनी थी और जलजमाव के कारण हादसों की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में इस बार भी लगातार बारिश के बीच प्रशासन और स्थानीय निकाय के सामने जलजमाव से निपटने की चुनौती है। फिलहाल लगातार बारिश ने राजधानी की सड़क, नाली और ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि बारिश के बीच प्रशासन जलजमाव वाले इलाकों में राहत और निकासी के लिए क्या कदम उठाता है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












