शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Ranchi Traffic Rules: त्योहार और क्रिकेट मैच से पहले ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, ब्लैक शीशे से फैंसी नंबर प्लेट तक पर होगी सख्ती

Ranchi में त्योहारों और अक्टूबर के क्रिकेट मैच को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट है। ब्लैक शीशे, फैंसी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हाई बीम पर कार्रवाई की तैयारी है।

सितम्बर 12, 2026
in झारखंड Jharkhand News, रांची Ranchi
A A
Ranchi Traffic Rules: Traffic police on alert ahead of festivals and cricket matches; strict action to be taken against violations ranging from tinted windows to fancy number plates.

Ranchi Traffic Rules: Traffic police on alert ahead of festivals and cricket matches; strict action to be taken against violations ranging from tinted windows to fancy number plates.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi: राजधानी Ranchi में आने वाले त्योहारों और अक्टूबर में प्रस्तावित क्रिकेट मैचों को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर अभी से कमर कस ली है। शहर में बढ़ने वाले वाहनों के दबाव और संभावित जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष कार्ययोजना तैयार करने का फैसला लिया है।
शुक्रवार को ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यातायात व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में दोनों ट्रैफिक डीएसपी, सभी यातायात थाना प्रभारी और यातायात परिचारी शामिल हुए। अधिकारियों को त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों की पहचान कर पहले से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया।
गणेश पूजा, करमा पूजा, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा अक्टूबर में होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस को अतिरिक्त दबाव की आशंका है। ऐसे में जाम वाले स्थानों पर पहले से व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची में राधा स्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का केस, 12 लोग नामजद
  • Ranchi में 12 घंटे नहीं आएगा पानी! 13 सितंबर को इन इलाकों में रहेगी सप्लाई बंद
  • झारखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के 134 लिपिकों का तबादला

Toggle
  • ब्लैक शीशा, फैंसी नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर शिकंजा
  • ऑटो-टोटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य
  • सड़क किनारे दुकान और ठेले लगाने वालों पर भी कार्रवाई
  • स्कूल टाइम में भी रहेगी विशेष निगरानी
  • हाई बीम और फैंसी लाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत

ब्लैक शीशा, फैंसी नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर पर शिकंजा

बैठक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। ब्लैक शीशे, फैंसी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा रेस ड्राइविंग, नशे में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।
नंबर प्लेट पर टेप चिपकाकर नंबर छिपाने या नंबर को गलत तरीके से लिखने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।

ऑटो-टोटो चालकों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य

शहर की यातायात व्यवस्था में ऑटो और टोटो चालकों की भूमिका को देखते हुए उनके लिए यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य रहेगा। वहीं ट्रैफिक पोस्ट के पास लेफ्ट फ्री रास्ते में वाहन खड़ा करने और चौक-चौराहों पर ऑटो-टोटो लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े होने और चौक-चौराहों पर ऑटो-टोटो के रुकने से जाम की समस्या बढ़ती है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

सड़क किनारे दुकान और ठेले लगाने वालों पर भी कार्रवाई

सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर दुकान या ठेला लगाने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी है। नगर निगम के सहयोग से सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
ट्रैफिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यातायात व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्कूल टाइम में भी रहेगी विशेष निगरानी

स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय शहर के प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। स्कूल टाइम में अचानक बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जाम वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बारिश के दौरान जलजमाव या किसी अन्य कारण से जाम की स्थिति बनने पर संबंधित यातायात थाना प्रभारी को खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए क्यूआरटी और अभियान टीम की मदद ली जाएगी, ताकि जाम वाले स्थानों पर जल्द से जल्द यातायात सामान्य कराया जा सके।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

हाई बीम और फैंसी लाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत

Ranchi की सड़कों पर यातायात नियमों के साथ हाई बीम और तेज फैंसी लाइट का इस्तेमाल भी वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी बन रहा है। सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी के कारण खासकर रात में दूसरे वाहन चालकों को सड़क देखने में दिक्कत होती है।
बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। रांची की कई सड़कों पर गड्ढे और खराब सड़क की स्थिति के बीच जब बारिश होती है तो सड़क और गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सामने से आने वाली हाई बीम या फैंसी लाइट आंखों पर पड़ने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है।
ट्रैफिक पुलिस ने ब्लैक शीशे और मॉडिफाइड लाइट जैसे मामलों पर कार्रवाई की तैयारी तो की है, लेकिन हाई बीम और अनधिकृत फैंसी लाइट के इस्तेमाल पर भी विशेष अभियान की जरूरत महसूस की जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि त्योहारों से पहले ट्रैफिक पुलिस की यह तैयारी जमीन पर कितनी प्रभावी नजर आती है और हाई बीम, फैंसी लाइट व जाम जैसी समस्याओं से लोगों को कितनी राहत मिलती है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Related Posts

रांची में राधा स्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का केस, 12 लोग नामजद
रांची Ranchi

रांची में राधा स्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का केस, 12 लोग नामजद

सितम्बर 12, 2026
दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, देवघर से युवक हिरासत में
Breaking News

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, देवघर से युवक हिरासत में

सितम्बर 12, 2026
No water supply in Ranchi for 12 hours! Supply to remain suspended in these areas on September 13.
रांची Ranchi

Ranchi में 12 घंटे नहीं आएगा पानी! 13 सितंबर को इन इलाकों में रहेगी सप्लाई बंद

सितम्बर 12, 2026
Next Post
Hartalika Teej 2026

Hartalika Teej 2026: इस बार तीज के दिन ही शुरू होगी चतुर्थी, जानें तिथि, पूजा और खास संयोग

रांची में राधा स्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का केस, 12 लोग नामजद

रांची में राधा स्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का केस, 12 लोग नामजद

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

रांची में राधा स्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का केस, 12 लोग नामजद

रांची में राधा स्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का केस, 12 लोग नामजद

सितम्बर 12, 2026

Hartalika Teej 2026: इस बार तीज के दिन ही शुरू होगी चतुर्थी, जानें तिथि, पूजा और खास संयोग

Ranchi Traffic Rules: त्योहार और क्रिकेट मैच से पहले ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, ब्लैक शीशे से फैंसी नंबर प्लेट तक पर होगी सख्ती

दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन और गांधीनगर सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, देवघर से युवक हिरासत में

Ranchi में 12 घंटे नहीं आएगा पानी! 13 सितंबर को इन इलाकों में रहेगी सप्लाई बंद

झारखंड शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के 134 लिपिकों का तबादला

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra