शनिवार, नवम्बर 7, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

रांची विश्वविद्यालय की बेटियों ने रचा इतिहास, ईस्ट जोन महिला हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता

फाइनल में KISS यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर को 3-2 से दी शिकस्त, प्रिनी कांडिर ने दागे तीनों गोल; कई वर्षों बाद रांची विश्वविद्यालय को मिली यह बड़ी कामयाबी।

नवम्बर 7, 2026
in झारखंड Jharkhand News, Sports
A A
Ranchi University’s daughters have made history by winning the East Zone Women’s Hockey Championship title.

Ranchi University’s daughters have made history by winning the East Zone Women’s Hockey Championship title.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~7 मिनट•हिंदी बुलेटिन

झारखंड की महिला हॉकी खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रांची विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026-27 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय ने KISS यूनिवर्सिटी, भुवनेश्वर को 3-2 गोल से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस शानदार जीत की सबसे बड़ी नायिका प्रिनी कांडिर रहीं, जिन्होंने टीम के लिए तीनों गोल दागे।

Table of Contents

Toggle
  • प्रिनी कांडिर की हैट्रिक ने दिलाया खिताब
  • कई वर्षों बाद रांची विश्वविद्यालय को मिली बड़ी सफलता
  • कुलपति और खेल निदेशक के प्रयासों को भी सराहा
  • विजेता टीम में शामिल रहीं ये खिलाड़ी

प्रिनी कांडिर की हैट्रिक ने दिलाया खिताब

फाइनल मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय और KISS यूनिवर्सिटी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन रांची विश्वविद्यालय की प्रिनी कांडिर ने अपने शानदार प्रदर्शन से मुकाबले का रुख बदल दिया। उन्होंने तीन गोल कर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिलाई। उनकी इस शानदार हैट्रिक ने रांची विश्वविद्यालय को चैंपियन बना दिया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Breaking News: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 4 रनों से हराया
  • अंबा प्रसाद के सरकारी आवास पर प्रशासन की कार्रवाई, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ पहुंची टीम
  • निशा भगत को समय पर सुरक्षा क्यों नहीं मिली? समीर उरांव ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

कई वर्षों बाद रांची विश्वविद्यालय को मिली बड़ी सफलता

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कई वर्षों के बाद रांची विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम का चैंपियन बनना झारखंड के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विश्वविद्यालय को यह सफलता दिलाई है।

इस उपलब्धि पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा, डीजी विजय शंकर सिंह समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम, खिलाड़ियों, कोच और टीम मैनेजर को बधाई दी है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

कुलपति और खेल निदेशक के प्रयासों को भी सराहा

हॉकी झारखंड ने रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. सरोज शर्मा और खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. श्री अनिल बीरेंद्र कुल्लू को भी इस सफलता के लिए विशेष बधाई दी है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

संगठन के अनुसार, विश्वविद्यालय में खेल गतिविधियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभिन्न महाविद्यालयों में अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाती है। इसके बाद अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसी तरह के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब महिला हॉकी टीम की इस उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

विजेता टीम में शामिल रहीं ये खिलाड़ी

रांची विश्वविद्यालय की चैंपियन टीम में सलोमी कंडूलना, सोनाली तिर्की, सीता कुमारी, सुशीला कुजूर, सिल्विया नाग, प्रिनी कांडिर, कौशल्या कुमारी, एस्थर होरो, रीना कुल्लू, रूपा कुमारी, रीना कुमारी, अनुप्रिया सोरेंग, जमुना कुमारी, बालों होरो, सलोमी नाग, निशा मिंज, स्वीटी डुंगडुंग और सपना भेंगरा शामिल रहीं।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

टीम की कोच बिनीता तिर्की और मैनेजर एन्सेलम मिज थे।

रांची विश्वविद्यालय की इस जीत से झारखंड में महिला हॉकी को नई पहचान मिली है। उम्मीद है कि इस सफलता से राज्य की अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की प्रेरणा मिलेगी।

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

Breaking News: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने दूसरे वनडे में 4 रनों से हराया
Breaking News

Breaking News: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 4 रनों से हराया

नवम्बर 7, 2026
Administrative action taken at Amba Prasad’s official residence; team arrives accompanied by a magistrate and police force.
झारखंड Jharkhand News

अंबा प्रसाद के सरकारी आवास पर प्रशासन की कार्रवाई, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ पहुंची टीम

नवम्बर 7, 2026
निशा भगत को समय पर सुरक्षा क्यों नहीं मिली? समीर उरांव ने उठाई सीबीआई जांच की मांग
झारखंड Jharkhand News

निशा भगत को समय पर सुरक्षा क्यों नहीं मिली? समीर उरांव ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

नवम्बर 7, 2026
Next Post
Breaking News: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने दूसरे वनडे में 4 रनों से हराया

Breaking News: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 4 रनों से हराया

Breaking News: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने दूसरे वनडे में 4 रनों से हराया

Breaking News: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी, भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 4 रनों से हराया

नवम्बर 7, 2026

रांची विश्वविद्यालय की बेटियों ने रचा इतिहास, ईस्ट जोन महिला हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता

अंबा प्रसाद के सरकारी आवास पर प्रशासन की कार्रवाई, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ पहुंची टीम

निशा भगत को समय पर सुरक्षा क्यों नहीं मिली? समीर उरांव ने उठाई सीबीआई जांच की मांग

अयोध्या में आज से दीपोत्सव की धूम, 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, उपराष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ

छोटी दिवाली पर भद्रा का साया, जानें यम दीपदान का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अभ्यंग स्नान का सही समय

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts