Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और चहेते कपल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। राजस्थान के झीलों के शहर उदयपुर में इस स्टार कपल ने एक बेहद निजी और भव्य समारोह में सात फेरे लिए।
सोशल मीडिया पर जैसे ही शादी की पहली झलक सामने आई, फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों और आधुनिक भव्यता के साथ हुई इस शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding आंध्रा और कोडवा संस्कृति के अनुसार संपन्न
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की शादी आंध्रा और कोडवा संस्कृति के अनुसार संपन्न हुई। Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda की ट्रेडिशनल तेलुगु वेडिंग आज सुबह 10:10 बजे पूरी हुई, जिसके बाद रश्मिका की तरफ से कोडावा रिति-रिवाजों से दूसरी सेरेमनी हुई बाद में कपल ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटोज शेयर कीं। उदयपुर में कोडवा रीति-रिवाजों का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजे का था, और कोडवा (कूर्गी) रस्में आम तौर पर 1–2 घंटे तक चलती हैं।
शादी के फंक्शन की शुरुआत पारंपरिक हल्दी और संगीत की रस्मों से हुई। उदयपुर के एक आलीशान पैलेस में आयोजित इन रस्मों में राजसी ठाट-बाट देखने को मिला। संगीत की शाम में दोनों ने अपनी सुपरहिट फिल्मों के गानों पर परफॉर्म किया, जिसने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। हल्दी की रस्म में कपल के चेहरे पर नई शुरुआत की चमक साफ नजर आई, जहाँ परिवार और करीबी दोस्तों ने उन पर प्यार बरसाया।
दुल्हन बनीं रश्मिका और विजय का ‘शाही दूल्हा’ अवतार
शादी के मुख्य समारोह में रश्मिका मंदाना एक पारंपरिक लाल जोड़े में नजर आईं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं, विजय देवरकोंडा ने एक क्लासिक क्रीम कलर की शाही शेरवानी चुनी, जिसमें वे किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। दोनों का लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। भारी गहनों और सादगी भरे मेकअप के साथ रश्मिका ने एक परफेक्ट ‘इंडियन ब्राइड’ की इमेज पेश की।
करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में हुए सात फेरे
शादी का फंक्शन उदयपुर से 50 किलोमीटर दूर स्थित लग्जरी होटल आईटीसी मेमेंटोज में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुआ। इसी के साथ कपल अब ऑफिशियल पति-पत्नी हो गए हैं। विजय और रश्मिका हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते रहे हैं। यही वजह है कि उदयपुर में हुई इस रॉयल वेडिंग में केवल परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। विजय और रश्मिका ने पहली बार गीता गोविंदम में साथ काम किया था और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई थी।













