Ranchi: Hatia Station तक आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को जल्दी ही ट्रैफिक जाम और लंबा चक्कर लगाने की मुश्किल से राहत मिलेगी। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने स्टेशन के दक्षिणी प्रवेश द्वार (स्मार्ट सिटी की ओर) पर लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक रोड अंडर ब्रिज (RUB) बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेलवे ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
यह अंडर ब्रिज डीआरएम कार्यालय के पीछे स्थित आरपीएफ थाना से हटिया स्टेशन के दक्षिणी हिस्से तक बनेगा। करीब 200 मीटर लंबे इस अंडर ब्रिज के बनने से धुर्वा, एचईसी, स्मार्ट सिटी और आसपास के इलाकों से आने वाले लोगों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए एक नया और सीधा मार्ग मिलेगा।
फिलहाल इन क्षेत्रों से स्टेशन पहुंचने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। रेलवे फाटक बंद रहने पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे यात्रियों का समय बर्बाद होता है। लेकिन अंडर ब्रिज बनने के बाद वाहन और पैदल यात्री बिना किसी रुकावट के रेलवे ट्रैक के नीचे से आसानी और सुरक्षा के साथ गुजर सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा और ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि Hatia Station पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और शहर तेजी से विकसित हो रहा है। इसीलिए स्टेशन तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों को आधुनिक बनाया जा रहा है। यह परियोजना यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी काफी सुविधाजनक होगी।
गौरतलब है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत Hatia Station का बड़े स्तर पर पुनर्विकास किया जा रहा है। इस परियोजना पर 355 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे यात्रियों को पहले से बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis












