रांची: मौसम में आये बदलाव से झारखंड के पलामू जिले को छोड़ राज्य के कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि राज्य के सात-आठ जिलों को छोड़ अधिकांश जिलों में औसत गर्मी पड़ती है।
Powered by myUpchar
वहीं राज्य के जिन जिलों में तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत गिरावट मिली है उनमें जमशेदपुर में छह अप्रैल को जहां तापमान 40 डिग्री वह घटकर गुरुवार को 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह क्रमशः बोकारो में 40.1 से घटकर 38.2, चाईबासा में 39.3 से 37.4 और गोड्डा में 38.5 डिग्री से घटकर अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि पलामू जिले में मौसम में बदलाव का असर नहीं है और वहां अभी भी तापमान 40.3 डिग्री है।
Powered by myUpchar
उल्लेखनीय है कि राज्य में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से 13 अप्रैल तक विभिन्न इलाकों में वज्रपात, गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 11 से 13 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है।