Jharkhand News: झारखंड में पिछले कुछ दिनों से चल रही कनकनी ठंड से लोगों को फिलहाल राहत मिल गई है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हिमालयी हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ने के बाद राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है।
झारखंड का तापमान सामान्य होने की ओर
मौसम विभाग के माने तो, पिछले तीन दिन तक राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच था। लेकिन अब पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में तापमान बढ़कर लगभग 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रामगढ़ और देवघर जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।
Read more- बिहार की नई सरकार तैयार! देखें BJP–JDU के सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट
गुमला और खूंटी में खास राहत
खूंटी और गुमला जिलों में लोगों को ठंड से ज्यादा राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में गुमला का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले इन दोनों जिलों में तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोग बचाव के लिए घरों में अलाव का सहारा लेने को मजबूर थे। मौसम में सुधार के बाद अब लोग शाम के समय बाहर निकलकर सामान्य गतिविधियों का मजा ले रहे हैं।
हालांकि मौसम विभाग ने अभी भी जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। हवाओं की रफ्तार भले ही कम हो गई हो, लेकिन ठंड का असर अभी भी है।
Read more- रांची सदर अस्पताल में मरीज के मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन देने का आरोप













