Dhanbad: पदुगोड़ा पंचायत अंतर्गत भगतुडीह की रहने वाली शांति देवी ने महुदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
शांति देवी का कहना है कि उनका परिवार बीते 40 वर्षों से विवादित जमीन पर खेती करता आ रहा है और वहीं पर उनका घर भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस जमीन को लेकर सिविल कोर्ट में दीवानी मामला विचाराधीन है। बावजूद इसके, कुछ लोग जबरन जमीन हड़पने की नीयत से उन्हें और उनके परिवार को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई की अपील की है।थाना प्रभारी देवानंद प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








