Jharkhand News: लातेहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, करकट चेक पोस्ट के पास पुलिस ने रुटीन चेकिंग के वक्त एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस बर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
Jharkhand News: 40.20 लाख रुपये कैश बरामद
इस मामले को लेकर लातेहार पुलिस के अधीक्षक ने बताया कि, नगर पालिका चुनाव को लेकर पूरे लातेहार जिलें में की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा हैं। तभी रांची आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को करकट चेक पोस्ट पर रोककर, उसकी तलाशी ली गई तो कार से 40.20 लाख रुपये कैश बरामद किया गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि, यह पैसा कहां आया था और कहां पहुंचाना था। फिलहाल पुलिस गाड़ी सवार से पूछताछ कर रही है। इसके बाद से पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Jharkhand News: मालूम हो कि, नगर निकाय चुनाव करीब है और पूरे राज्य में आचार संहिता लागू है। ऐसे में इतने पैसे मिलना जांच के अधीन है। लातेहार पुलिस का मानना है, जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।












