Ranchi: राजधानी के हिंदपीढ़ी इलाके में हत्या की वारदात के बाद माहौल गरम हो गया। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी अरमान के घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की और घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि घर में मौजूद सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया।
हत्या की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया और हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में कोतवाली, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, लालपुर और सुखदेव नगर थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल हिंदपीढ़ी इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और जांच जारी है।













