Ranchi: रविवार शाम करीब 6 बजे राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित बीजेपी कार्यालय के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी सवार व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर मारपीट की। सूचना मिलने पर अरगोड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू करने की कोशिश की। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे हरमू रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस लगातार भीड़ को शांत करने और यातायात बहाल करने का प्रयास कर रही है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









