Jharkhand News: रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर उस वक्त हंगामा मच गया जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन से पहले गीताश्री उरांव अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए गीताश्री उरांव समेत उनके दर्जनों समर्थकों को हिरासत में ले लिया. सभी को नामकुम थाना भेजा गया है.
फूलचंद तिर्की और एलेन टोप्पो भी रहें मौजूद
मौके पर फूलचंद तिर्की और एलेन टोप्पो जैसे नेता भी पहले से मौजूद थे, जिनकी हाल के सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद में संलिप्तता सामने आ चुकी है. यही कारण रहा कि पुलिस-प्रशासन इनकी मौजूदगी को लेकर पहले से ही सतर्क था.
भाजपा नेताओं ने पहले ही दे दी थी श्रद्धांजलि
इससे पहले भाजपा नेताओं नवीन जायसवाल और सीपी सिंह ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दे दी थी, जबकि सीपीएमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस नेता विनोद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे.
स्थिति सामान्य होने पर ही CM पहुंचेंगे
फिलहाल घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति सामान्य होने पर ही मुख्यमंत्री वहां पहुंचेंगे.













