Dhanbad News: धनबाग में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक संजीव सिंह 4 फरवरी यानी आज धनबाद से मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। जिसको लेकर सिंह मेंशन में भारी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। चूंकि चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, इसलिए दोनों प्रत्याशी निर्दलीय रुप से मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
Dhanbad News: चुनाव को लेकर संजीव सिंह ने क्या कहा
संजीव सिंह ने मंगलवार के देर शाम मीडिया को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि वह नामांकन के आखिरी दिन, बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद उन्होनें कहा कि, लंबे समय से नगर निकाय चुनाव ना होने से निगम क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। उन्होनें आगे कहा कि, उनकी प्राथमिकता रुके हुए विकास कार्यों को गति देना होगा।











