Ranchi News: संथाल हूल दिवस के अवसर पर रांची जिला प्रशासन की ओर से वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उपायुक्त-सह-ज़िला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कांके रोड स्थित सिदो-कान्हू पार्क पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
“सिदो-कान्हू हमारे प्रेरणास्रोत हैं” – मंजूनाथ भजंत्री
इस अवसर पर उपायुक्त-सह-ज़िला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि “अंग्रेजों के खिलाफ न्याय और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले सिदो-कान्हू हमारे प्रेरणास्रोत हैं. उनके बलिदान और आदर्शों से हमें सामाजिक न्याय और समरसता की दिशा में कार्य करना चाहिए.”
read more- झारखंड में मानसून का कहर जारी, 2 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट
DIG चंदन सिन्हा ने भी दी श्रद्धांजलि
इस मौके पर DIG सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने भी सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
जिला प्रशासन द्वारा हर वर्ष इस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीदों को याद किया जाता है, जिससे आम जनमानस में उनके संघर्ष और योगदान की स्मृति बनी रहे.
read more- शराब घोटाले के बाद अब ज़मीन घोटाला! निलंबित IAS विनय चौबे पर टूटा एक और कहर













