Jharkhand: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹7,721 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। बजट पेश होने के तुरंत बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
इससे पहले सुबह की कार्यवाही हंगामेदार रही।
-
विपक्ष ने सदन के बाहर सीढ़ियों पर नारेबाजी की।
-
बाद में विपक्षी विधायक वेल में पहुंचकर लगातार हंगामा करते रहे।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report -
प्रश्नकाल बाधित होने पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि “अगर हंगामा ही करना है तो सर्वदलीय बैठकें बेकार हैं।”
दोपहर की कार्यवाही में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धान खरीद का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।
उधर विपक्ष ने बैठक कर रणनीति बनाई है कि वे छात्रवृत्ति रोकने, परीक्षा शुल्क बढ़ोतरी, और धान खरीद में देरी जैसे मुद्दों पर सरकार को सदन में घेरेंगे। विपक्ष का आरोप है कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जमीन पर काम नहीं दिख रहा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







