West Bengal: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी जोन के अंतर्गत आने वाले सभी होटल मालिकों को लेकर कल्याणेश्वरी स्थित एक निजी सभागार में सुरक्षा जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार ऐसीपी कुल्टी जावेद हुसैन के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया, जहां सालानपुर थाना प्रभारी, चौरंगी फांड़ी प्रभारी, कल्याणेश्वरी फांड़ी प्रभारी सहित कुल्टी जोन के विभिन्न होटल मालिक उपस्थित रहे।
होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर चर्चा
बैठक में होटलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। होटल संचालकों को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों और आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।बैठक के बाद कुल्टी के एसीपी जावेद हुसैन ने बताया कि क्षेत्र के सभी होटल मालिकों के साथ पॉक्सो कानून, अग्नि सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव सहित कई महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा के साथ स्क्रीन पर इसकी बारीकी से जानकारी दी गई।
इसके अलावा होटलों में ठहरने वाले मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने और निर्धारित नियमों का पालन करने पर भी जोर दिया गया। पुलिस की ओर से होटल संचालकों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








