Hazaribagh : बरही थाना क्षेत्र में 16 नवंबर की रात हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के ज्वेलरी लूटकांड का पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही आरोपियों के पास से लूट के जेवर भी बरामद किया गया है।
मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम
बताते चलें कि बरही चौक के पास स्थित ‘जय माता दी ज्वेलर्स’ के मालिक रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर कार में जेवर के चार बैग रख रहे थे। तभी अचानक दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे चार बदमाशों ने हवा में फायरिंग की, कार का शीशा तोड़ा और बैग लूटकर भाग निकले।
घटना के बाद एसपी अंजनी अंजन ने तुरंत एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि एक आरोपी इन्द्रराज चौधरी रांची में छिपा है। वहां से उसकी गिरफ्तारी हुई और उसकी निशानदेही पर हंटरगंज के मायापुर गांव से लूट में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और एक देसी कट्टा बरामद किया गया।
अन्य फरार अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
इधर, दूसरे दो आरोपियों के शेरघाटी भागने की सूचना पर चोरदाहा चेकपोस्ट पर नाकेबंदी की गई, जहां दोनों को जेवर, हथियार और मोटरसाइकिल समेत दबोच लिया गया।
पुलिस ने ये भी साफ किया कि पीड़ित द्वारा दिए आवेदन में बताए गए जेवर और बरामदगी का मिलान किया जाएगा। गलत सूचना मिलने पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। मुख्य आरोपी धनंजय चौधरी उर्फ छोटू पर पहले से कई गंभीर केस दर्ज हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









