Share Market News: शेयर बाजार में आज यानी 28 मई को गिरावट देखने को मिल रही है. BSE SENSEX 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी 50 अंक गिरकर 24,800 के स्तर पर है.
SENSEX और Nifty की गिरावट के साथ शुरुआत
ग्लोबल मार्केट में मिले-जुले कारोबार के बीच घरेलू इक्विटी सूचकांक BSE SENSEX और NSE निफ्टी ने कमजोरी के साथ शुरुआत की. इससे पहले मंगलवार को बेंचमार्क भारतीय इक्विटी सूचकांक मिले-जुले वैश्विक संकेतों और मुनाफावसूली के बीच गिरावट के साथ बंद हुए थे.
Read more- Aaj Ka Rashifal: आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानिए राशियों का हाल..
SENSEX के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट
SENSEX में शामिल 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी देखने को मिल रही है. ITC के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि INFOSYS टॉप परफॉर्मर रहा और इसका शेयर बाजार खुलते ही 0.72 प्रतिशत ऊपर चढ़ा.
वैश्विक बाजारों का रुख
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 194 अंक (0.52%) और कोरिया का कोस्पी 50 अंक (1.92%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 149 अंक (0.64%) की गिरावट है.
Read more- Breaking News: JAC Board 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट
वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को रैली देखने को मिली थी, जिसमें डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 740.58 अंक या 1.78 प्रतिशत चढ़कर 42,343.65 तक पहुंच गया था. इस बीच, S&P 500 118.72 अंक या 2.05 प्रतिशत बढ़कर 5,921.54 पर बंद हुआ था.













