Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार, यानी 30 मई 2025 को गिरावट के साथ शुरुआत हुई. दोनों प्रमुख सूचकांक आज सपाट कारोबार करते दिखे. BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 219 अंक की गिरावट के साथ 81,414.02 अंक पर; Nifty 53.6 अंक फिसलकर 24,780 अंक पर पहुंचा .
गिरावट का कारण
विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू सकल घरेलू उत्पाद (GDP) आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक सतर्क हैं. इसके अलावा, अमेरिकी अपीलीय अदालत के फैसले ने भी बाजार को प्रभावित किया, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए सबसे बड़े टैरिफ को अस्थायी रूप से फिर से लागू कर दिया गया है .
एशियाई बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. निक्केई में 1.48 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि ब्रोडर टॉपिक्स इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई .
Read more- Ee Saala Cup Namde के लगे नारे, 9 साल बाद RCB ने IPL फाइनल में बनाई जगह
प्रमुख शेयरों का प्रदर्शन
Sensex में शामिल 30 कंपनियों में से Infosys, Tech Mahindra, HCL Tech, Indusind Bank, Mahindra & Mahindra और Tata Consultancy Services के शेयर नुकसान में रहे. Larsen & Turbo, Adani Ports, Nestle, Sun Pharma, और Maruti के शेयर लाभ में रहे .
निवेशकों की गतिविधि
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) बृहस्पतिवार को 884.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी 4,286.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे .
Read more- Punjab के श्री मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 की मौत, 25 घायल
कुछ प्रमुख शेयरों के तिमाही नतीजे
आज अपोलो हॉस्पिटल्स, नायका, बजाज होल्डिंग्स और स्वान एनर्जी अपने मार्च तिमाही (Q4FY25) के नतीजे जारी करेंगी. ओला इलेक्ट्रिक का घाटा बढ़कर 870 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सुजलॉन एनर्जी ने 365% की छलांग के साथ 1,182 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया.













