Share Market: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार, 30 जुलाई को शुरुआती कारोबार सपाट रुख के साथ देखा गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 77,650 और निफ्टी 24,200 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। बाजार में सेक्टोरल आधार पर मिला-जुला रुख रहा।
ऑटो और IT सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे इन क्षेत्रों के शेयरों में मजबूती बनी रही। दूसरी ओर बैंकिंग और रियल्टी सेक्टर के शेयरों पर बिकवाली का दबाव दिखाई दिया।
Share Market: 3 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे निवेशक
प्राथमिक बाजार में भी निवेशकों की सक्रियता बनी हुई है। आज से MV Electrosystems और Juniper Green Energy के IPO निवेश के लिए खुल गए हैं। निवेशक इनमें 3 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। MV Electrosystems IPO के जरिए 290 करोड़ रुपये, जबकि Juniper Green Energy का लक्ष्य 1,800 करोड़ रुपये जुटाने का है। इससे पहले मंगलवार, 29 जुलाई को घरेलू बाजार में अच्छी तेजी दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 889 अंकों की बढ़त के साथ 77,655 पर और निफ्टी 265 अंक चढ़कर 24,250 के स्तर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









