सोमवार, नवम्बर 16, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

झारखंड में नहीं होगी बिजली कटौती! सीएम हेमंत सोरेन ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के दिये निर्देश

अगस्त 21, 2026
in Uncategorized
A A
झारखंड में नहीं होगी बिजली कटौती! सीएम हेमंत सोरेन ने 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के दिये निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~9 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
Ranchi: रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के हर नागरिक तक 24 घंटे गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बिजली उत्पादन, संचरण और वितरण व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों के अनुरूप मजबूत बनाने पर जोर दिया।

ट्रांसफार्मर जलने पर 24 घंटे के भीतर नया लगाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की शिकायतों के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जलने पर 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में भी शहरी क्षेत्रों की तरह गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में राज्य की ऊर्जा क्षमता बढ़ाने के लिए जलविद्युत परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने हुंडरू, जोन्हा समेत विभिन्न जलप्रपातों और जलाशयों की क्षमता का वैज्ञानिक अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिकिदिरी जलविद्युत परियोजना के आधुनिकीकरण, आधुनिक उपकरणों के उपयोग और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी ठोस पहल करने को कहा।

रांची में तीन नए स्मार्ट ग्रिड स्थापित किए जाएंगे

राजधानी रांची में बिजली वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए कुसई कॉलोनी, बरियातू और इटकी में तीन नए स्मार्ट ग्रिड स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ कई नए विद्युत उपकेंद्रों का भी निर्माण प्रस्तावित है। अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट ग्रिड से बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर होगी, लोड प्रबंधन आसान होगा और तकनीकी खराबियों का समाधान अधिक तेजी से किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य में 200 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी पात्र उपभोक्ताओं तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे और शिकायतों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।

फ्लोटिंग सोलर और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं को गति देने पर सहमति

समीक्षा बैठक में फ्लोटिंग सोलर और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं को गति देने पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने बंजर भूमि पर सोलर फार्मिंग को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों को सब्सिडी और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने तथा उत्पादित सौर ऊर्जा की खरीद के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने की बात कही। ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने एआई आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने और स्मार्ट मीटरिंग अभियान को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीकों के माध्यम से बिजली आपूर्ति, शिकायत निवारण और परियोजनाओं की निगरानी अधिक प्रभावी बनाई जा सकती है। बैठक में ट्रांसमिशन नेटवर्क को आधुनिक बनाने, मोनोपोल तकनीक अपनाने, ग्रिड परियोजनाओं में भूमि संबंधी बाधाओं को दूर करने और ऊर्जा विभाग के रिक्त पदों पर पहले चरण में 35 प्रतिशत नियुक्तियां जल्द पूरी करने के निर्देश भी दिए गए। अस्पतालों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, ड्यूल विद्युत लाइन की व्यवस्था और शिकायत निवारण तंत्र को अधिक जवाबदेह बनाने पर भी मुख्यमंत्री ने विशेष जोर दिया। बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन सहित विभाग और विभिन्न निगमों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारी डिजिटल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।  
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
    JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सरकार की नीयत शुरू से संदिग्ध
  • MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
    MMDR अधिनियम पर JMM के आरोपों को आदित्य साहू ने बताया भ्रामक, BJP चलाएगी जागरूकता अभियान
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • झारखंड के युवाओं के आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान, खड़गे ने CM हेमंत सोरेन समेत पूरी कैबिनेट को दी बधाई
    झारखंड के युवाओं के आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान, खड़गे ने CM हेमंत सोरेन समेत पूरी कैबिनेट को दी बधाई
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Table of Contents

Toggle
  • ट्रांसफार्मर जलने पर 24 घंटे के भीतर नया लगाने का निर्देश
    • रांची में तीन नए स्मार्ट ग्रिड स्थापित किए जाएंगे
    • फ्लोटिंग सोलर और रूफटॉप सोलर परियोजनाओं को गति देने पर सहमति
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र
विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
📌 यह भी पढ़ें:
  • रांची के बोडेया गांव में धूमधाम से मना सोहराई पर्व, पारंपरिक तरीके से हुई पशुधन की पूजा
  • सरदार पटेल नहीं होते तो कैसा होता भारत? 565 रियासतों की कहानी
  • कतरास में कोयला घोटाला: 88 MT कोयले संग 5 हाईवा जब्त, BCCL अफ़सरों पर FIR
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

Related Posts

रांची के बोडेया गांव में धूमधाम से मना सोहराई पर्व, पारंपरिक तरीके से हुई पशुधन की पूजा
Uncategorized

रांची के बोडेया गांव में धूमधाम से मना सोहराई पर्व, पारंपरिक तरीके से हुई पशुधन की पूजा

नवम्बर 9, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity)
Uncategorized

सरदार पटेल नहीं होते तो कैसा होता भारत? 565 रियासतों की कहानी

अक्टूबर 31, 2026
कतरास में 88 मीट्रिक टन अवैध कोयले के साथ जब्त 5 हाईवा ट्रक
Uncategorized

कतरास में कोयला घोटाला: 88 MT कोयले संग 5 हाईवा जब्त, BCCL अफ़सरों पर FIR

अक्टूबर 3, 2026
Next Post
कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच आरोपी, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजे गए

कड़ी सुरक्षा में धनबाद लाए गए 2.20 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच आरोपी, मेडिकल जांच के बाद जेल भेजे गए

Ajinkya Rahane Retirement: हर सफर का एक अंत होता है-अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

Ajinkya Rahane Retirement: हर सफर का एक अंत होता है-अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

कोडरमा में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, छठ घाटों पर चेन छिनतई की फिराक में थे

कोडरमा में महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, छठ घाटों पर चेन छिनतई की फिराक में थे

नवम्बर 16, 2026

झारखंड कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, 18 नवंबर से फिर शुरू होगा चौपाल अभियान

छठ गीतों से गूंजे कोडरमा के घाट, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया पारण

भूषण बाड़ा मामले में BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बंधु तिर्की और दीपक प्रकाश के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज

13 साल बाद विपुल अमृतलाल शाह के साथ लौटे अक्षय कुमार, ‘Samuk’ का पहला लुक आया सामने

सात समंदर पार भी नहीं टूटी आस्था-अमेरिका में कोडरमा के कृष्णकांत और नीलम ने मनाया छठ महापर्व

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts