Share Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक की गिरावट के साथ 72,450 के आसपास कारोबार करता नजर आया। बाद में गिरावट बढ़ी और सेंसेक्स करीब 325–400 अंक तक फिसल गया। निफ्टी 50 भी 50 अंकों से अधिक की कमजोरी के साथ 22,550 के आसपास रहा।
रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट बढ़कर 5.50%
बाजार में सबसे ज्यादा दबाव मेटल और रियल्टी शेयरों पर दिखाई दिया। निवेशकों की नजर अब ब्याज दरों और कच्चे तेल की कीमतों के असर पर है।
बाजार में कमजोरी की प्रमुख वजहों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% किया जाना शामिल है। ऊंची ब्याज दरों से कंपनियों की उधारी लागत और आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका बाजार धारणा पर दबाव डाल रही है।
कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहना भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि देश अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है। एशियाई बाजारों में सुस्ती ने भी घरेलू बाजार की धारणा को कमजोर किया।
पिछले सत्र में निफ्टी 50 22,603.05 पर बंद हुआ था। आज निवेशक आगे के कारोबारी संकेतों और वैश्विक बाजारों की दिशा पर नजर बनाए हुए हैं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









