Business News: भारतीय शेयर बाजार ने जुलाई सीरीज की धमाकेदार शुरुआत की है. Sensex और Nifty लगातार चौथे दिन तेजी के साथ बंद हुए. Nifty Bank ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए ऑल टाइम हाई स्तर पर क्लोजिंग दी. Midcap और Smallcap इंडेक्स ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार छठे दिन बढ़त दर्ज की.
Sensex 303.03 अंकों (0.36%) की तेजी के साथ 84,058.90 पर बंद हुआ. Nifty 50 88.80 अंकों (0.35%) की बढ़त के साथ 25,637.80 के स्तर पर बंद हुआ. Nifty Bank ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्लोजिंग दी. तेल-गैस, एनर्जी, और इंफ्रा सेक्टर में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. PSE, बैंकिंग, और फार्मा इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. वहीं, रियल्टी, आईटी (IT) और एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर पर दबाव देखने को मिला.
Nifty 50 के टॉप गेनर्स:
- Jio Financial
- IndusInd Bank
- Adani Enterprises
- Asian Paints
- Apollo Hospitals
Nifty 50 के टॉप लूजर्स:
- Trent
- Dr Reddy’s Labs
- Eicher Motors
- Wipro
- Tata Consumer
read more- पटना रजिस्ट्री ऑफिस में चली गोली, दो लोग घायल, जाने क्या है वजह
विशेषज्ञों की राय:
बाजार की मौजूदा रैली को Midcap और Smallcap से जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. जुलाई सीरीज की मजबूत शुरुआत यह दर्शाती है कि निवेशकों का भरोसा बना हुआ है, खासकर बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर में.













