Ikk Kudi थिएटर के बाद अब ott पर
Ikk Kudi: OTT प्लेटफॉर्म पर शहनाज गिल की फिल्म ‘इक्क कुड़ी’ आने को अब तैयार है। यह फिल्म पंजाबी फैमिली ड्रामा के नजरिए से शादी और रिश्तों को दिखाती है। 31 अक्टूबर को फिल्म थिएटर में रिलीज हुआ था। जिसके बाद फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
शहनाज गिल ने फिल्म Ikk Kudi में प्रोड्यूसर के रूप में डेब्यू किया है। शहनाज ने फिल्म का प्रमोशन बिग बॉस 19 में किया था। फिल्म में शहनाज डुअल रोल में नजर आ रही हैं। शहनाज ने दो अलग-अलग जेनरेशन की महिलाओं, सिमी और तेजो का डुअल रोल किया है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी और फैमिली ड्रामा को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।
फिल्म इक्क कुड़ी की कहानी एक पंजाबी लड़की कि है, जो अपने लिए सही मैच ढूंढने की कोशिश करती है। इस फिल्म में लड़की के माता-पिता जल्दी घर बसाने के लिए लड़की को मजबूर करते हैं, लेकिन जब वह अपने होमटाउन जाती है और प्यार और रिश्तों की असलियत को समझती है, तो कहानी एक अच्छा मोड़ लेती है।













