Jharkhand News – झारखंड को कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी देने वाली जानी-मानी कोच प्रतिमा बरवा के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने प्रतिमा बरवा को “झारखंड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श” बताते हुए कहा कि उनका निधन न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के हॉकी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
read more- कॉमर्स में रांची टॉपर बनी आदिवासी बेटी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति मिले.
प्रतिमा बरवा ने न केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास और पहचान भी दी. उनका योगदान झारखंड के खेल इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.
झारखण्ड समेत देश को कई प्रतिभाशाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देने वाली हॉकी कोच प्रतिमा बरवा जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखदायक है। जीवन के संघर्ष में आज वह सभी को छोड़कर चले गयीं।
झारखण्ड की मेहनतकश बेटियों की आदर्श थीं प्रतिमा जी। उनका निधन झारखण्ड ही नहीं देश के हॉकी जगत के… pic.twitter.com/wsPfxqtMeJ— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 1, 2025













