शुक्रवार, अक्टूबर 30, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow Advertise With Khabar Mantra - Reach Engage Grow

विठाबाई बनकर छाईं श्रद्धा कपूर, दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान! इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Shraddha Kapoor Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए विठाबाई के किरदार, दमदार डायलॉग, स्टार कास्ट और फिल्म की रिलीज डेट के बारे में।

अक्टूबर 30, 2026
in मनोरंजन Entertainment
A A
श्रद्धा कपूर फिल्म ईठा में विठाबाई के दमदार किरदार में

फिल्म ‘ईठा’ के ट्रेलर में विठाबाई के दमदार किरदार में श्रद्धा कपूर

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~6 मिनट•हिंदी बुलेटिन

Shraddha Kapoor Eetha Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोग्राफिकल फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में श्रद्धा कपूर मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी। ट्रेलर में उनका दमदार अंदाज, प्रभावशाली डायलॉग और शानदार म्यूजिक दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

Table of Contents

Toggle
  • विठाबाई के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर
  • संघर्ष से सफलता तक की कहानी है ‘ईठा’
  • कौन थीं विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर?
  • ‘ईठा’ की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

मैडॉक फिल्म्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा, “पर्दा उठ चुका है, तमाशा सज चुका है।” ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • 200 करोड़ के रंगदारी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को होगी अहम गवाही
  • ‘रामायण’ में राम बनने से डर गए थे रणबीर कपूर, ‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर किया खुलासा
  • Bigg Boss 20 में हाई वोल्टेज ड्रामा, कैप्टेंसी टास्क में जमकर हुआ विवाद: मनीष गोयल को आया अस्थमा अटैक!
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

विठाबाई के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर

फिल्म ‘ईठा’ के ट्रेलर की शुरुआत श्रद्धा कपूर के एक दमदार डायलॉग से होती है। वह कहती हैं, “तुम्हीं ने कहा था ना कि देखते हैं पहले क्या टूटता है? मेरा भरोसा या मेरा घमंड, मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे, जब वो टूट गया ना सब टूट गया।”

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

इस डायलॉग के जरिए फिल्म में उनके किरदार की भावनाओं, संघर्ष और आत्मसम्मान की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का पावरफुल अवतार और उनका अभिनय फिल्म की कहानी को खास बनाता है।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

संघर्ष से सफलता तक की कहानी है ‘ईठा’

‘ईठा’ एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसमें विठाबाई के जीवन और उनके कलात्मक सफर को दिखाया गया है। फिल्म में बताया गया है कि किस तरह उन्होंने तमाम मुश्किलों और चुनौतियों का सामना करते हुए लावणी और तमाशा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199

ट्रेलर में मोहम्मद जीशान अय्यूब की दमदार आवाज भी सुनाई देती है, जो कहानी को प्रभावशाली अंदाज में आगे बढ़ाती है। फिल्म में संगीत, संवाद और पारंपरिक महाराष्ट्रियन लोककला का मेल देखने को मिलेगा।

कौन थीं विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर?

विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार थीं। उनका जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ीं, जहां कला और लोकनाट्य की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही थी। उनके पिता और चाचा ‘भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर’ नाम का कला-दल चलाते थे। विठाबाई ने बचपन से ही लावणी, गवलन और भेदिक जैसी लोककलाओं को करीब से देखा और बहुत कम उम्र में मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

विठाबाई का जीवन संघर्ष, समर्पण और कला के प्रति जुनून की मिसाल माना जाता है। उनकी जिंदगी से जुड़ी कई घटनाएं उनके असाधारण साहस और मंच के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। फिल्म ‘ईठा’ के जरिए उनकी प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

‘ईठा’ की स्टार कास्ट और रिलीज डेट

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अनंत जोशी और सिद्धार्थ जाधव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज पहले अगस्त में यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ होने की चर्चा थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अब दर्शकों को इंतजार है कि श्रद्धा कपूर विठाबाई के किरदार में अपनी अदाकारी से कितना प्रभाव छोड़ती हैं और यह फिल्म महाराष्ट्र की समृद्ध लोककला को किस तरह बड़े पर्दे पर पेश करती है।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

Related Posts

नोरा फतेही सुकेश चंद्रशेखर केस में 2 नवंबर 2026 को गवाही के लिए कोर्ट का समन
मनोरंजन Entertainment

200 करोड़ के रंगदारी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को होगी अहम गवाही

अक्टूबर 30, 2026
रणबीर कपूर रामायण के लॉस एंजेलिस वर्ल्ड प्रीमियर में राम के किरदार और फिल्म की तैयारी पर बात करते हुए
मनोरंजन Entertainment

‘रामायण’ में राम बनने से डर गए थे रणबीर कपूर, ‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर पर किया खुलासा

अक्टूबर 28, 2026
Bigg Boss 20 में गुल्लू और यंग डीएसए के बीच झगड़े की खबर और मनीष गोयल की तबीयत बिगड़ने का दावा
मनोरंजन Entertainment

Bigg Boss 20 में हाई वोल्टेज ड्रामा, कैप्टेंसी टास्क में जमकर हुआ विवाद: मनीष गोयल को आया अस्थमा अटैक!

अक्टूबर 28, 2026
Next Post
GEL Church Bishop Simant Sandeep Tirkey passes away; Congress State President Keshav Mahto Kamlesh expresses grief.

GEL चर्च के बिशप सीमांत संदीप तिर्की का निधन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जताया शोक

नोरा फतेही सुकेश चंद्रशेखर केस में 2 नवंबर 2026 को गवाही के लिए कोर्ट का समन

200 करोड़ के रंगदारी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को होगी अहम गवाही

Ranchi: Major police action against the Rahul Dubey gang

Ranchi: राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक अपराधी घायल, पांच गिरफ्तार

अक्टूबर 30, 2026

290 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED की छापेमारी, उद्योगपति के भाई के घर पहुंची टीम

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड: भाजपा ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम

झारखंड में 69% भूमि क्षरण की चुनौती, कार्बन मार्केट से किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन

200 करोड़ के रंगदारी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को होगी अहम गवाही

GEL चर्च के बिशप सीमांत संदीप तिर्की का निधन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जताया शोक

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts