Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को 252 करोड़ के ड्रग्स मामले में समन किया गया है। मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने सिद्धांत को समन भेजा है। सिद्धांत को 25 नवंबर को अपना बयान दर्ज करवाना होगा।
ओरी को भी मिला समन
बता दें इस मामले में इससे पहले पॉपुलर इन्फ्लूएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी को भी ANC ने समन किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंटी नारोक्टिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने ओरी को दूसरा समन भी भेजा है। इसके मुताबिक, उन्हें 26 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Read More: सरायकेला में बड़ा हादसा: हाइवा पलटने से दबकर तीन की मौत, कई गंभीर
क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जांच का फोकस महाराष्ट्र के सांगली जिले की एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से करीब 252 करोड़ रुपये कीमत की मेफेड्रोन (MD) की जब्ती पर है।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख ने दावा किया कि भारत और विदेश में ड्रग्स से भरी शानदार पार्टियां ऑर्गनाइज की जाती थीं, जिनमें कथित तौर पर सेलिब्रिटी, मॉडल, रैपर, फिल्ममेकर और यहां तक कि अंडरवर्ल्ड के दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोग भी शामिल होते थे।













